Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पहलगाम आतंकी हमला : कारोबारी दिनेश मिरानिया के बेटे की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाएगा MATS विश्वविद्यालय, कुलाधिपति ने लिया निर्णय

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के बेटे को MATS विश्वविद्यालय ने स्नातक शिक्षा के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की है। विश्वविद्यालय ने यह फैसला राष्ट्र के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत लिया है। छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा के संपूर्ण अवधि का समस्त शुल्क माफ किया गया है।

इस सराहनीय पहल को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना का प्रतीक है। यह निर्णय MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया के राष्ट्र सेवा और वीरों के प्रति गहन समर्पण को भी दर्शाता है।

बता दें कि रायपुर के समता कॉलोनी निवासी स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया (45 वर्ष) की हत्या कश्मीर के बैसरन घाटी में आतंकियों ने कर दी थी। हमला उस वक्त हुआ जब दिनेश अपनी पत्नी नेहा, बेटे शौर्य और बेटी लक्षिता के साथ शादी की सालगिरह मना रहे थे। आतंकी हमले में कारोबारी दिनेश को गोलियों से भून डाला गया।