Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पडवानी गायिका शांति बाई चेलक जनदर्शन में आईं, पद्मश्री के लिए अनुशंसा के लिए किया आग्रह, मुख्यमंत्री बोले- पंडवानी एवं लोक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध

रायपुर।     मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज पंडवानी गायिका शांति बाई चेलक भी आईं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पंडवानी की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है और इसके लिए उन्होंने विभिन्न मंचों में प्रदर्शन किया है। पंडवानी की कला को समृद्ध करने के लिए हर संभव प्रयास वे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि पंडवानी में छत्तीसगढ़ में हो रहे कार्यों को लेकर पद्मश्री पुरस्कार हेतु उन्हें अनुशंसित किया जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है। आप लोग पंडवानी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। पंडवानी से देश दुनिया में छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान है। हमारी प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई जी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन का संस्कृति विभाग लोक कलाओं को समृद्ध करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा एवं इस संबंध में केंद्र सरकार से लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए समन्वय करेगा। मुख्यमंत्री ने आज जनदर्शन में तिरंगा झंडा देकर पडवानी गायिका शांति बाई चेलक को सम्मानित किया।