Special Story

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ SIR में 24 लाख से अधिक नाम कटे : कांग्रेस ने आयोग पर लगाया भाजपा एजेंट का आरोप, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर फर्जी और संदिग्ध मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। एसआईआर अभियान के दौरान लगभग 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। अब प्रदेश में कुल 1,87,30,914 मतदाता हैं। मतदाता सूची के फाइनल लिस्ट को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को भाजपा एजेंट बनकर काम करने का आरोप लगाया है, तो वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं करती है।

SIR में करीब 25 लाख लोगों के नाम काटे जाने पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने गुंडागर्दी कर प्रदेश में अत्याचार किया है। बीजेपी ने अधिकारियों के जरिए बड़ी संख्या में वोट काटे हैं। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत भी की है। निर्वाचन आयोग भाजपा की एजेंट बनकर काम कर रही है।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्था पर विश्वास नहीं करती है। वे ऐसे कृत्य करते हैं जैसे उन्हें न्यायालय के निर्णयों पर विश्वास नहीं होता है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि किसी जगह चुनाव में कांग्रेस जीतती है और छत्तीसगढ़ में उनके विधायक जीतकर आते हैं, तो फिर ईवीएम में क्या दोष था?

किरणसिंहदेव ने आगे कहा कि यह प्रजातंत है और जनता ही सर्वोपरि है। ऐसी आलोचना कांग्रेस करती है, उन्हें सरकार में आने की हड़बड़ी है और जनता के बीच उथल-पुथल का वातावरण बनाना चाहती है।