Special Story

dummy-img

हाईकोर्ट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह, न्यायिक क्षेत्र की 54 महिलाओं को किया गया सम्मानित

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च…

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है: नितिन नबीन

रायपुर। कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है।

कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। नबीन ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व मोदी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है।

प्रदेश भाजपा प्रभारी नबीन ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।