Special Story

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एनआईटी रायपुर में उन्नत भारत अभियान के माध्यम से ग्रामीण सशक्तिकरण पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायपुर।   राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 29 अगस्त 2025 को उन्नत भारत अभियान (यूबीए) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की यु बी ए सहयोगी संस्थाओं के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर एनआईटी रायपुर के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही एनआईटी रायपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड डॉ. विवेक कुमार गाबा, उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सुधाकर पाण्डेय, समन्वयक, उन्नत भारत अभियान, एन आई टी रायपुर, डॉ. गोवर्धन भट्ट, डॉ दीपिका अग्रवाल, विजय वर्मा, फैकल्टी मेम्बर्स, छत्तीसगढ़ के विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

संस्थान के निदेशक प्रो. एन. वी. रमना राव ने कहा कि राष्ट्रीय योजनाओं को सहयोग देना हमारी जिम्मेदारी है तथा हमें विशेष रूप से जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और जल प्रबंधन जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। डॉ. सुधाकर पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि उन्नत भारत अभियान गांवों में सर्वेक्षण कर वास्तविक समस्याओं जैसे जल स्वच्छता, स्वास्थ्य आदि की पहचान करता है और उनके समाधान हेतु विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान करता है। डॉ. गोवर्धन भट्ट ने कहा कि यूबीए के अंतर्गत गांवों को कई प्रकार का सहयोग दिया गया है और कोविड काल के दौरान भी क्लब ने अपनी जिम्मेदारी बखिभी निभाई थी। डॉ. विवेक कुमार गाबा ने बताया कि उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, स्वच्छता और ग्रामीण शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अनेक कार्य किए गए हैं, जो सराहनीय है। उद्घाटन समारोह के अंत में समापन सत्र में आभार प्रदर्शन डॉ. गोवर्धन भट्ट द्वारा किया गया।

दिन भर चले इस कार्यक्रम में चार सत्र आयोजित हुए जिससे यह कार्यक्रम ग्राम स्वराज की उस दृष्टि के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों की भागीदारी से स्वावलंबी और सतत विकासशील गांवों के निर्माण पर बल दिया गया।