Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिला स्तरीय GeM कार्यशाला का आयोजन : पारदर्शी एवं प्रभावी सरकारी क्रय प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

रायपुर। शासन की पारदर्शी एवं प्रभावी सरकारी क्रय प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार रेडक्रॉस हॉल, कलेक्ट्रेट रायपुर में जिला स्तरीय GeM (Government e-Marketplace) कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारीगण क्रेता के रूप में तथा MSME एवं स्टार्टअप उद्यमीगण विक्रेता के रूप में सम्मिलित हुए। कुल 70 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान क्रेताओं को GeM पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया, स्टोर परचेज रूल्स 2002 (SPR 2002) के प्रावधान, ई-प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया, बोली आमंत्रण एवं ऑनलाइन अनुमोदन प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस सत्र का उद्देश्य शासकीय विभागों में पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी एवं समयबद्ध क्रय प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना रहा।

वहीं विक्रेताओं को GeM पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया, MSME एवं स्टार्टअप इकाइयों की पात्रता मानदंड, उत्पाद अपलोड करने की विधि तथा बोली में भाग लेने के नियमों की जानकारी दी गई, जिससे वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं को सरकारी विभागों तक अधिक सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुँचा सकें।

कार्यशाला में GeM विशेषज्ञ राकेश तिवारी द्वारा पोर्टल के संचालन, लेन-देन प्रक्रिया तथा व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों ने GeM प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली एवं लाभों के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

इस कार्यशाला का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रायपुर द्वारा किया गया, जिसमें सीजीएम केरकेट्टा, जीएम एस. बी. राम एवं जीएम हेमेश देवांगन की सक्रिय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा।