Special Story

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा –

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

दिल्ली। जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की उस…

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन : नव सृजन मंच ने 101 बच्चियों का पूजन कर माता-पिता का किया सम्मान

रायपुर- नवरात्रि के अवसर पर रायपुर के वृंदावन हॉल में नव सृजन मंच ने बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय थी. इस मौके पर 6 माह से कम उम्र की 101 बच्चियों का पूजन कर उनके माता-पिता का सम्मान किया गया. साथ ही बेटियों के लालन पालन की प्रारंभिक चीजे बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की गई. 101 कन्याओं का पूजन भी आदि शक्ति के रूप में किया गया.

कार्यक्रम में नव सृजन मंच ने महिलाओं काे नारी शक्ति सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र से महिला शक्ति ज्योति सिंह (पत्रकारिता), डॉ रश्मि दुबे(चिकित्सा), अदिति पटेल(सुरक्षा), मीना यादव (पुलिस), डॉ विधा सिंह(लोक गायिका), खुशी जैन (नृत्यांगना), श्रुति नंदा (मेकअप आर्टिस्ट), डॉ प्रिया राव (विधि विशेषज्ञ), नेहा यादव (अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी) जैसी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बल पर मुकाम प्राप्त किया है.

बिटिया जन्मोत्सव कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कौशल्या साय ने अपने उद्बोधन में कहा, नवरात्रि की सभी को बधाइयां. मेरा भी यह पहला अनुभव है. नव सृजन के माध्यम से वर्षों से कार्यक्रम किए जा रहे हैं और आज नौ देवियों का उन्होंने सम्मान किया है. जो महिलाएं काफी समय से संघर्षरत रही उन्हें आगे लाने का प्रयास है. यह एक उदाहरण है कि महिला संघर्ष करके भी यहां तक पहुंच सकती हैं. ऐसा मंच मातृत्व शक्ति को मिल गया तो हमारा समाज विकास में बहुत आगे बढ़ेगा.

नव सृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि बिटिया जन्मोत्सव का कार्यक्रम पिछले 8 वर्षों से कराया जा रहा है. चैत्र और शारदीय नवरात्र के अवसर पर बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने ये आयोजन किया जाता है. अब तक 8000 से अधिक परिवारों का सम्मान संस्था ने किया है. संस्था नवसृजन मंच के सदस्य अमरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ देवाशीष मुखर्जी, कांतिलाल जैन, किशोर महानन्द, डॉ प्रीति सतपथी, मनीषा बघेल, डॉ रश्मि चावरे, डा युलेंद्र राजपूत, विनय शर्मा, मनोज जैन, नरेश नामदेव, श्रध्दा राजपूत, राजेश साहू सहित संस्था से जुड़े सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे रहे.