Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा विस्तार का आदेश जारी, केंद्र की अनुमति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा तीन माह के लिए बढ़ा दी गई है. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि अंतिम समय में आज केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिए जाने की मंजूरी दी थी. केंद्र सरकार की ओर से AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16 (1) के तहत अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक के लिए आईएएस अमिताभ जैन की सर्विस में विस्तार का आदेश जारी किया है.

मुख्य सचिव के लिए सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम पर चर्चा तेज थी. माना जा रहा था कि साय कैबिनेट की बैठक में अमिताभ जैन की विदाई होगी और नए मुख्य सचिव का स्वागत किया जाएगा, लेकिन आख़िरी वक्त पर केंद्र से एक्सटेंशन दिए जाने की मंजूरी मिलने के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा तीन माह के लिए बढ़ा दी गई.

एक्सटेंशन पाने वाले पहले मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़ के इतिहास में अमिताभ जैन पहले ऐसे मुख्य सचिव हैं, जिन्हें केंद्र सरकार ने तीन महीने का एक्सटेंशन दिया है. एक अप्रत्याशित घटना में उनके एक्सटेंशन को मंज़ूरी दी गई है. खुद अमिताभ जैन को भी इस बात की भनक नहीं थी कि उनके कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी केंद्र सरकार देने जा रही है. यही वजह है कि आज सुबह उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी. राज्यपाल ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी थी.

यह तय था कि अमिताभ जैन को साय कैबिनेट की बैठक के ठीक बाद विदाई दी जाएगी. इसकी पूरी तैयारी कर ली गई थी. मंत्रालय के कई सचिवों ने विदाई के लिए गुलदस्ते मंगा लिए थे. विदाई समारोह की तैयारी कर ली गई थी. सामान्य प्रशासन विभाग ने विदाई समारोह आयोजित किया था. अमिताभ जैन का पूरा परिवार भी मंत्रालय के उनके दफ्तर में आ गया था, लेकिन कैबिनेट बैठक के बाद एक नई तस्वीर सामने आई. कैबिनेट हाल से निकलते हुए अमिताभ जैन मुस्कुरा रहे थे. उनके साथ मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत भी थे.

प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि आज सुबह कैबिनेट की बैठक शुरू होने के ठीक पहले तक नए मुख्य सचिव को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं थी. एक वरिष्ठ आला अधिकारी ने यह संकेत दे दिया था कि मुख्य सचिव का नाम तय नहीं है. कुछ भी हो सकता है. एक्सटेंशन की भी चर्चा चल रही है. हालांकि तब तक इस बात की संभावना थी कि राज्य को नया मुख्य सचिव मिल जाएगा.

क्या हुआ कैबिनेट बैठक में जिसके बाद बदल गई तस्वीर?

कैबिनेट बैठक के दौरान अमिताभ जैन की सेवानृवित्ति पर विदाई भाषण चल रहा था. एक के बाद एक मंत्री उनके साथ अपने अनुभवों को साझा कर भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे थे. मुख्यमंत्री का विदाई भाषण सबके बाद होने वाला था कि इस बीच दिल्ली से आए एक फ़ोन ने पूरी तस्वीर बदल दी. दिल्ली से आए फोन काल पर यह जानकारी दी गई कि अमिताभ जैन की सर्विस को एक्सटेंशन दिया जा रहा है. इस फोन के बाद हर कोई चौक उठा.