Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सभी संभागों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर।    छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में मानसून एक बार फिर सक्रीय हो रहा है. मौसम विभाग ने आज सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं अगले 3 घंटे के लिए 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में नया सिस्टम बन रहा है, जिससे आगामी दिनों में सभी संभागों में अच्छी बारिश की संभावना है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी:

बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, केसीजी, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, एमसीबी, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, रायपुर, राजनांदगांव और सूरजपुर में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

24 अगस्त से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम बन रहा है, जिसकी चलते 24 अगस्त से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है.

बीते दिन ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

राजधानी रायपुर में दिनभर धूप की चुभन महसूस होने के बाद शाम से शुरू हुई बारिश ने लोगों को ठंडक पहुंचाई. कई अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. हालांकि प्रदेश में बीते दिन मानसून गतिविधियां सामान्य से कम रही. सबसे अधिक बारिश बिलासपुर के रतनपुर में 8 से.मी. दर्ज की गई.

ऐसा रहा प्रदेश का तापमान

प्रदेश में बुधवार को दिन का सर्वाधिक तापमान राजधानी रायपुर में 35 डिग्री सेल्सियल और रात का न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.3 डिग्री सेल्सियल दर्ज की गई.