Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज और 12 में येलो अलर्ट जारी, आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

रायपुर। भीषण गरमी के बीच छत्तीसगढ़ में बुधवार को मौसम ने करवट ली, जिसके बाद राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. इसके लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी

IMD के अनुसार, बलरामपुर, जशपुर, सुरजपुर और सरगुजा जिलों में अगले 3 घंटे के भीतर मध्यम दर्जे की गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. येलो अलर्ट दोपहर 2 बजे जारी की गई, जो शाम 5 बजे तक प्रभावी रहेगी.

इन जिलों में होगी हल्की बारिश

वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में हल्की गरज-चमक और बारिश हो सकती है. इस क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट दोपहर 3 बजे जारी किया गया है, जो शाम 6 बजे तक मान्य रहेगा.

इन जिलों में भी बिजली गिरने और बारिश की चेतावनी

इसके अलावा, बस्तर, धमतरी, गरियाबंद, कांकेर और कोंडागांव जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है. यह येलो अलर्ट दोपहर 4 बजे जारी हुई है और शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगी.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर और सरगुजा जिले में अगले 3 घंटे में मध्यम गर्जन के साथ ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवा (40-50 किमी/घंटा) चलने की चेतावनी दी गई है. यह चेतावनी शाम 4:30 बजे जारी की गई है और शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.