Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. मानसून इस समय बस्तर संभाग के जिलों में ही मेहरबान है जिसके चलते लगातार बारिश हो रही और इधर धूप का असर होने से उमस से बेचैनी छाई हुई है.

27 अगस्त को बिलासपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में रहा. बिलासपुर सहित संभाग के जिलों में इन दिनों बारिश थम गई है, और पूरे दिन धूप का असर रहा, जिससे उमस दिनभर परेशान करती रही.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर भारी बारिश हुई, सुकमा में एक-दो स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें सुकमा व बस्तानार में 21 सेंमी वर्षा हुई है. मौसम विभाग के अनुसार एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओड़िशा तट पर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है.