Special Story

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन विश्वास : ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस सख्त, चेकिंग अभियान चलाकर एक दिन में वसूले लगभग डेढ़ लाख

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस की जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. वहीं रविवार को जिले के समस्त थाना और चैकियों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन में बात करने वाले वाहन चालकों, मौके पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने, रेड सिग्नल जम्प करने वाले वाहन चालकों, दोपहिया वाहन में तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, अवैध पार्किंग के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई करते हुए कुल 230 वाहन चालकों से 1 लाख 43 हजार 600 रुपये जुर्माना वसूला गया.

कार्रवाई की जानकारी

चेकिंग अभियान कार्रवाई के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले 52 वाहन चालकों से 15600 रुपये समन शुल्क वसूला गया. मौक़े पर वाहनों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 13 वाहन चालकों से 3900 रुपये वसूल किया गया. रेड सिग्नल जम्प करने वाले 16 वाहन चालकों से 4800 रुपये फाइन वसूला गया. दोपहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले 13 वाहन चालकों से 6500 रुपये वसूला गया हैं. लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालकों से 30000 रुपये वसूला गया है. असवैधानिक पार्किंग के मामलों में 7 वाहन चालकों से 3500 रुपये वसूला गया हैं. बिना वर्दी के सार्वजानिक सेवा का वाहन चलाने वाले 6 वाहन चालकों से 1800 रुपये वसूला गया है. साथ ही अन्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 17 वाहन चालकों से 47900 रुपये जुर्माना वसूला गया है.