Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन सिंदूर भारत की सामरिक शक्ति और राजनीतिक दृढ़ता का प्रतीक है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।   सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” को मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक और साहसिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आंतरिक सुरक्षा पर पकड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सटीक सैन्य रणनीति का प्रतिफल है।

सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि भारत अब आतंकवाद को सिर्फ सहन नहीं कर रहा, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हमारी सेना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत की सुरक्षा के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि देश की संप्रभुता, शौर्य और स्वाभिमान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, आज का भारत अब चुप नहीं बैठता, बल्कि आतंकवाद के हर स्वरूप का जवाब उसी की भाषा में देता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इस बात का जीता-जागता प्रमाण है कि भारत अपने नागरिकों, अपनी सीमाओं और अपने सम्मान की रक्षा करने में पूर्ण रूप से सक्षम है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मौके पर भारतीय सेना के जवानों को सलाम करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस और बलिदान के कारण ही आज हम एक सुरक्षित और सशक्त भारत की कल्पना कर पा रहे हैं। उन्होंने समस्त देशवासियों से अपील की कि वे सेना के इस पराक्रम पर गर्व करें और राष्ट्रीय एकता व अखंडता को और सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।