Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना के पराक्रम को लेकर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर का बयान, कहा- देशवासी रहेंगे सदैव आभारी

रायपुर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में संचालित आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंक के अड्डों को नेस्तनाबूद किया गया है. इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने सेना के साहस और पराक्रम की प्रशंसा की है. मोहम्मद अकबर ने कहा कि भारतीय सेना ने जो पराक्रम दिखाया है, उसके लिए देशवासी सदैव आभारी रहेंगे.

मोहम्मद अकबर ने कहा है कि आतंकी ठिकानों पर हमला पहलगाम में जान गंवाने वाले 26 बेकसूर नागरिकों को न्याय दिलाने किया गया हैं. इससे उन लोगों को भी न्याय मिलेगा जो पाकिस्तान प्रेरित आतंकवाद के कारण पीड़ित रहे हैं. भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान को सबक मिलेगा. उन्होंने पहलगाम हमले में प्राण गंवाने वाले 26 नागरिकों को शहीद का दर्जा देने की अपनी मांग दोहराई है.