Special Story

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

बीज निगम की खरीदी पर सवाल, विधानसभा में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमाया

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही के दौरान रायगढ़ जिले में अलसी बीज वितरण में कथित भ्रष्टाचार…

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन सिंदूर : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का बड़ा बयान, कहा- ये नया भारत है, आतंक सहने को तैयार नहीं

रायपुर।  पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर से लिया है। इस हमले में 105 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने पर जवानों की सराहना की और कहा कि भारतीय सेना अब आतंकियों और उनके ठिकानों को उजाड़ने प्रतिबद्ध है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह सीधा संदेश है, यह नया भारत है। नया भारत आतंक सहने को तैयार नहीं है। आतंकियों से निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तैयारी है। आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग भी सेना की दो महिला अधिकारियों ने की है, जो यह दर्शाता है कि नए भारत की महिला मजबूत हैं, कमजोर नहीं है। अब अगर पाकिस्तान कोई हरकत करेगा तो भारत उसे सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

एयरस्ट्राइक में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों के मारे गए हैं। आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि अब आतंकी मसूद को समझ आएगा कि परिवार के न रहने की पीड़ा क्या होती है।  

नक्सलवाद और आतंकवाद दोनों नासूर : विस अध्यक्ष डॉ. रमन 

इधर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन में जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया। डॉ. रमन सिंह ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता पर तीनों राज्यों के पुलिस और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 दिनों से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 3 राज्यों की सीमा में 5 से 6 हजार जवान ऑपरेशन रहे हैं। वीर जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 नक्सलियों को मार गिराया है। देश के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद दोनों नासूर है। निर्धारित 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खत्मा कर दिया जाएगा।