Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ऑपरेशन सिंदूर : एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

रायगढ़। पहलगाम आंतकी हमले का जवाब भारतीय सेना ने पकिस्तान से ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। पाकिस्तान और पकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई है। इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ऑपेरशन सिन्दूर के बाद से भारतवासियों में जश्न का माहौल है। छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी भी अपने घर के बाहर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जश्न मनाते नजर आए। 

यह वीडियो वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायगढ़ निवास का बताया जा रहा है। निवास के सामने मंत्री ओपी आतिशबाजी और पटाखे फोड़कर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंत्री ओपी चौधरी ने सबके साथ मिलकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। 

बता दें कि करीब ढाई बजे भारतीय सेना ने बुधवार रात डेढ़ बजे पाकिस्तान और पीओके के नौ अलग-अलग आतंकी ठिकानों (बहावलपुर (02), मुरीदके, मुजफ्फराबाद, कोटली, गुलपुर, भिंबर, चक अमरू, सियालकोट) पर एयरस्ट्राइक किया। इस हमले में तकरीबन 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वहीं एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग  मारे गए हैं। एयर स्ट्राइक के दौरान आतंकी ठिकानों पर मौजूद थे 900 से ज्यादा दहशतगर्द मौजूद थे।

इन 9 ठिकानों पर हुआ एयरस्ट्राइक  

1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर – जैश
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके – लश्कर
3. सरजल, तेहरा कलां – जेईएम
4. महमूना जोया, सियालकोट – एचएम
5. मरकज़ अहले हदीस, बरनाला – लश्कर
6. मरकज़ अब्बास, कोटली – जैश
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली – एचएम
8. शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर
9. सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जेईएम।

आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर सेना, एयरफोर्स और MEA ने ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की, जिसमें डिटेल सभी के सामने रखी गई। बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को न्याय देने लिए किया गया। कर्नल सोफिया ने जानकारी दी कि रात 01:05 से 01: 30 मिनट तक ऑपरेशन सिंदूर हुआ। किसी भी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। इसके साथ ही भारत ने PAK को चेतावनी दी है, अगर कोई हरकत की तो फिर से कार्रवाई होगी।