Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में 3 फरवरी से शुरू होगा ओपन गोल्फ चैंपियनशिप, देश- विदेश से 126 खिलाड़ी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन का आयोजन रायपुर में होने जा रहा है, जिसमें देश विदेश के 126 खिलाड़ी शामिल होंगे. यह टूर्नामेंट PGTI का 2026 सीजन का पहला टूर्नामेंट होगा, जो 3 से 6 फरवरी तक नया रायपुर के शानदार फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में खेला जाएगा.

इस इवेंट के लिए प्राइज मनी जो पिछले साल पहले एडिशन में 1 करोड़ रुपये थी, इस साल दूसरे एडिशन के लिए बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी गई है. भारत के जाने-माने प्रोफेशनल खिलाड़ी और विदेशों के कई प्रोफेशनल खिलाडी इस इवेंट में हिस्सा लेंगे. टूर्नामेंट 1 फरवरी को प्रो-एम इवेंट के साथ शुरु होगा. इस टूर्नामेंट में 126 पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यह इवेंट स्ट्रोक प्ले फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 18-18 होल के चार राउंड होंगे. दो राउंड के बाद टॉप 50 खिलाड़ी और टाई वाले खिलाड़ी कट में जगह बनाएंगे.

फेयरवे गोल्फ एंड लैक रिज़ॉर्ट “नवा रायपुर” में स्थित है, जिसे अवकाश और मनोरंजन के साथ एक एकीकृत समुदाय के रूप में योजनाबद्ध किया गया था. गोल्फ कोर्स 450 एकड़ की झंझ झील के किनारे स्थित है और लगभग 500 एकड़ के जंगल से खूबसूरती से घिरा हुआ है. कोर्स का पार 69 है.

यह भारत के मध्य भाग में विकसित होने वाला पहला 18-होल गोल्फ कोर्स है. ऑस्ट्रेलिया के ‘पैसिफिक कोस्ट डिज़ाइन” ‌द्वारा डिजाइन किया गया और SGDC दद्वारा प्रोजेक्ट मैनेजमेंट किया गया, पैसिफिक कोस्ट डिज़ाइन ने रायपुर में एक नए आवासीय रिजॉर्ट 18-होल गोल्फ प्रोजेक्ट की मास्टर प्लानिंग और विस्तृत डिज़ाइन तैयार की. यह कोर्स इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण होगा कि 6,000 गज का गोल्फ कितना चुनौतीपूर्ण और मजेदार हो सकता है. पानी, बंकर और रिस्क / रिवॉर्ड के मौकों के साथ, यह कोर्स स्किल्स का एक सच्चा टेस्ट साबित हो सकता है. प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ़ इंडिया भारत में पुरुषों के प्रोफेशनल गोल्फ के लिए आधिकारिक गवर्निंग और सैक्शनिंग बॉडी है और ‘इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन’ और ‘इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ PGA टूर्स’ का एक मान्यता प्राप्त सदस्य है. PGTI के पास रणनीतिक गठबंधन भी हैं.