OnePlus 15 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, दमदार डिस्प्ले और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ जल्द होगा लॉन्च
OnePlus 15 : स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप OnePlus 15 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इसे सबसे पहले चीन में इस महीने के अंत तक पेश कर सकती है। वहीं, इसका ग्लोबल लॉन्च कंपनी पहले ही टीज कर चुकी है। लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। अब एक चाइनीज टेक ब्लॉगर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिटेल स्पेसिफिकेशन्स साझा किए हैं।
OnePlus 15 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले : 6.78-इंच का 1.5K BOE X3 डिस्प्ले, जो Dolby Vision सपोर्ट करेगा।
रिफ्रेश रेट : 1 से 165Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट के साथ 8T LTPO तकनीक।
विजुअल टेक्नोलॉजी : Pro XDR विजुअल, HDR Vivid और HDR10+ सर्टिफिकेशन।
ब्राइटनेस : डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स।
सिक्योरिटी : अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर।






