Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल : कल धमतरी दौरे पर रहेंगे सीएम साय, स्वामित्व कार्ड आबादी के अधिकार अभिलेखों का करेंगे वितरण

धमतरी। सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के तहत 27 दिसंबर को स्थानीय डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी के एकलव्य खेल परिसर में दोपहर 12 बजे स्वामित्व कार्ड, आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के तौर पर छग राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर भोजराज नाग, विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर, विधायक धमतरी ओंकार साहू, विधायक सिहावा अंबिका मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी और महापौर नगर निगम धमतरी विजय देवांगन उपस्थित रहेंगे।

कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर नम्रता गांधी ने आज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग व्यवस्था, स्टॉल लगाने की व्यवस्था, पानी, बिजली इत्यादि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।