Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“एक शाम, गाँव के नाम” – आदर्श ग्राम गिरौद के गौरवशाली व्यक्तित्वों का सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 9 नवंबर को

रायपुर।   आदर्श ग्राम पंचायत गिरौद द्वारा दिनांक 9 नवम्बर 2025, को सायं 7 बजे से विशेष सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या “एक शाम, गाँव के नाम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य गिरौद ग्राम के उन प्रतिभाशाली नागरिकों को सम्मानित करना है जिन्होंने शिक्षा, खेल, प्रशासन, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, उद्यमिता और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर ग्राम और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का संचालन लोकप्रिय आर.जे. नमित द्वारा किया जाएगा, जबकि संध्या का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक सुनील सोनी का मधुर आवाज रहेगी, जो प्रदेश की जनता के दिलों में विशेष स्थान बना चुकी हैं। इस आयोजन की पहल ग्राम गिरौद के उपसरपंच समीर नायक द्वारा की गई है, जिसे स्थानीय समाज के सहयोग से उनकी कंपनी बिग इवेंट्स के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री टंकराम वर्मा तथा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति अपेक्षित है। साथ ही कार्यक्रम में सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक धरसींवा अनुज शर्मा, उपाध्यक्ष छ.ग. पिछड़ा वर्ग आयोग चंद्रकांति वर्मा, माननीया जनपद अध्यक्ष धरसींवा शकुंतला ढीलेंद्र सेन, सभापति जनपद पंचायत धरसींवा लक्ष्मी खिलेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद तथा सरपंच ग्राम गिरौद मधु जयकिरण वर्मा भी सम्मिलित होंगी।

“एक शाम, गाँव के नाम” गिरौद की एकता, प्रतिभा और आत्मगौरव का प्रतीक है — एक ऐसा आयोजन जो गाँव की नई पहचान और प्रेरणा बनेगा।