Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, छह गंभीर तौर पर घायल…

बलरामपुर/अंबिकापुर। बलरामपुर और सरगुजा जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई, वहीं छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बलरामपुर जिले में देर रात वाड्रफ़नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में विपरीत दिशा से आर रही दो मोटरसाइकिल में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल वाड्रफनगर स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. जांच उपरांत एक युवक को रेफर किया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना के पीछे सड़क किनारे खड़े ट्रक को वजह बताया है.

वहीं अंबिकापुर जिला मुख्यालय में प्रतापपुर रोड स्थित आरटीओ दफ्तर के पास मुख्य मार्ग पर प्रतापपुर रोड पर भीषण सकड़ हादसा हो गया, जिसमें शराब के नशे में धुत्त चालक ने राह चलते लोगों पर स्कॉर्पियो चढ़ा दी. गाड़ी की चपेट में सायकिल, ऑटो और पैदल चल रहे लोग आए, जिनमें से चार से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद मुख्य मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने शराब के नशे में घुत आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.