Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू, दिवंगत पूर्व सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा एक दिवसीय का विशेष सत्र मंगलवार को शुरू हुआ. सबसे पहले स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने दिवंगत पूर्व सदस्यों का उल्लेख किया, जिस पर सदन ने रजनीताई उपासने, बनवारी लाल अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का पुराने भवन में आज आयोजित विशेष सत्र बेहद खास है, क्योंकि विधानसभा का शीतकालीन सत्र नए भवन में आयोजित किया जाएगा. इस विशेष सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ के 25 साल के संसदीय इतिहास को याद किया जाएगा.

25 वर्षों की यात्रा पर होगी चर्चा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पुराने भवन में आयोजित होने वाले विशेष सत्र का विषय ‘पच्चीस वर्षों की संसदीय यात्रा पर केंद्रित विषयों पर चर्चा’ रखा गया है. इस सेशन के दौरान प्रदेश की 25 वर्षों की पॉलिटिकल, सोशल और अन्य क्षेत्रों में विकास यात्रा को याद किया जाएगा. इस दौरान सभी विधायक 25 वर्षों की यात्रा का अनुभव शेयर करेंगे.