Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय बजट पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, छत्तीसगढ़ को अधोसंरचना, नेशनल हाईवे और रेलवे के लिए मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर। 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का पीएम मोदी का मूल संकल्प है. केंद्र का आगामी बजट वो इसी दिशा में काम करेगा. छत्‍तीसगढ़ में भी उसी दिशा में अधोसंरचना, नेशनल हाईवे और रेलवे के लिए बड़ी सौगात मिलेगी. यह बात प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मानसून सत्र में पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर पत्रकारों से चर्चा के दौरान क​ही. वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश में विशेष इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क प्रोजेक्ट, मेडिकल कॉलेजों खोले जाने और उसकी सुविधाओं के विस्तार पर हम लगातार काम कर रहे हैं. इसके प्रस्ताव हमने केंद्र को भेजा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इन प्रस्तावों पर केंद्र से स्वीकृति मिलेगी और प्रदेश का विकास होगा.

जमीन की रजिस्ट्री के टोकन सिस्टम में बदलाव पर मंत्री चौधरी ने कहा कि अभी छोटे-छोटे रिफॉर्म्स किए जा रहे हैं. लोगों की सुविधा लिए बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा​ कि तीन-चार महीने में बड़े बदलाव देखने मिलेंगे.

कांग्रेस अनावश्यक आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के इवीएम में छेड़खानी वाले बयान पर ओपी चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस हताशा, निराशा दोहरी मानसिकता का शिकार हो चुकी है. इस मानसिकता, हताशा में अनर्गल बोल कांग्रेस नेताओं की ओर से किए जा रहे हैं. नाच न जाने, आंगन टेढ़ा. उन्होंने क​हा कि जब ये जीतते हैं तो EVM हीरो हो जाता है और हार होती है तो चिल्लाने लगते हैं. कांग्रेस अनावश्यक आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है.

हाउसिंग बोर्ड में अच्छी पॉलिसी लाकर लोगों को लाभ पहुंचाएंगे

उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड की प्रॉपर्टी से राजस्व बढ़ाने के लिए प्लानिंग कर रहे. यह भी सोचा जा रहा है कि किस प्रकार से रेवेन्यू बढ़ाया जाए. इस पर काम किया जा रहा है. हाउसिंग बोर्ड में भी जो प्रॉपर्टी डैमेज हो रही है. उस सब पर भी हम लगातार काम कर रहे हैं. अच्छी पॉलिसी लाकर लोगों को लाभ पहुंचाएंगे. वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि हम सुशासन लाएंगे, जिससे लोगों को सुविधा हो, भ्रष्टाचार पर लगाम लगे. आम जनता की आय में इजाफा हो. इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं.