Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रोफेसर से मारपीट के मामले में चैतन्य से पूछताछ पर सांसद विजय बघेल की दो टूक, कहा-

रायपुर। भिलाई 3 शासकीय कॉलेज के प्रोफेसर से मारपीट के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे से पूछताछ पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि एक अपराध हुआ था, बड़ा अपराध हुआ था. कानून अपना काम कर रहा है. कानून की प्रक्रिया है, कार्रवाई में जो भी संलिप्त है, चाहे वह भूपेश बघेल का बेटा, बेटी हो या कोई और उन पर कार्रवाई होगी. 

सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रोफेसर के साथ मारपीट हुई, जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों के माध्यम से जो गिरोह मिल रहा है, जिन-जिन लोगों को बुलाया जा रहा है, वह आपके सामने है. वहीं भूपेश बघेल के भाजपा पर द्वेष पूर्व कार्रवाई करने के आरोप पर पलटवार करते हुए विजय बघेल ने कहा खुद अपने गिरेबान में भूपेश बघेल झांक कर देखें.

सांसद ने कहा कि हमने जब शांतिपूर्वक कोरोना काल में शराब दुकान बंद करने की बात रखी थी, तब जामगांव में उनके क्षेत्र में एक शराब दुकान खुली थी. विरोध करने पर हमारे 10-11 निरपराध लोगों पर कार्रवाई की गई, तीन-तीन महीने जेल रखा. खुद के ऊपर जब आती है, तब समझ आता है.

कर्मचारियों के प्रदर्शन पर कहा दुर्ग सांसद ने कहा कि मैंने स्वयं सरकार के संज्ञान में यह बात लाई है, और फिर से कहता हूं कि बहुत जल्द अधिकारी-कर्मचारियों की बात सुननी चाहिए. उनकी जो मांगे उसे पूरा करना चाहिए.