Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति पर उप मुख्यमंत्री साव ने बताया, सभी स्टैक होल्टर से की गई है चर्चा…

रायपुर। सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुत अच्छी नीति बनी है. सरकार में हमारे उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग नीति बनाई है. हमारे अधिकारियों ने खूब मेहनत की है, और उद्योगपतियों से भी सलाह ली गई है. 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एक लंबे के समय के बाद उद्योग जगत सहित सभी स्टैक होल्डर से चर्चा करने के साथ राज्य की वर्तमान स्थिति पर पूरी तरह से विचार करके औद्योगिक नीति 2030 बनाई गई है. हमारी उद्योग नीति केवल कुछ एरिया तक सीमित ना रहे, छत्तीसगढ़ के नौजवानों को, अनुसूचित जाति जनजाति के नौजवानों को भी उद्योग लगाने के अवसर मिले. रोजगार मांगने की बजाय रोजगार देने वाला बने और छत्तीसगढ़ के रोजगार में योगदान दे.

वहीं शराब घोटाले पर कांग्रेस के बयान पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता अपने 5 साल के कार्यकाल को क्यों भूल गए हैं. सैकड़ों करोड रुपए का शराब घोटाला किया. शराब बंदी का वादा करके धोखा किया. गली-गली में शराब कोचियों के माध्यम से शराब भेजा. शराब दुकानों में डबल काउंटर लगाकर छत्तीसगढ़ में राजस्व को लूटने का काम किया. उस कांग्रेस को इस तरह की आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट में शराब प्रेमियों के लिए एप लांच किए जाने पर कसे गए तंज पर उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि शराब की तस्करी, अवैध शराब की तस्करी और सार्वजनिक स्थान पर शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है. हमेशा कांग्रेस के पेट में दर्द होता है.

ट्रेनों के रद्द होने पर कही यह बात

वहीं त्योहारों के बाद 24 ट्रेनों के रद्द होने को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों तक रेलवे की दुर्दशा सभी ने देखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का जिस तरह से विकास हो रहा है, यात्री सुविधा में जिस तरह का विस्तार हुआ है, आज एयरपोर्ट की तरह हमारे रेलवे स्टेशन दिखते हैं. आज जिस तरह से छत्तीसगढ़ में रेल का काम दोहरी तरीके से हो रहा है, तो थोड़े अवरोध करनी पड़ते हैं, आगे सब ठीक होगा.