Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर कबीरधाम में अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई लगातार जारी

कवर्धा। कबीरधाम जिले में कलेक्टर गोपाल वर्मा के सख्त निर्देश पर खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सक्रियता से जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लाने के ठोस प्रयास हो रहे हैं।

वनमंडलाधिकारी कबीरधाम से प्राप्त जानकारी एवं जिला खनिज अधिकारी योगेश साहू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन के 16 प्रकरण दर्ज किए गए थे, वहीं चालू वर्ष 2025-26 में अब तक 35 से अधिक प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा चालू वर्ष में अब तक रेत परिवहन के 05 प्रकरणों में कार्यवाही कर 28 हजार रूपए अर्थदण्ड वसूला गया है, जबकि पिछले वर्ष 03 प्रकरणों में 38 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया था।

इसी प्रकार अन्य खनिजों पर भी कार्रवाई की गई है। ईंट निर्माण हेतु मिट्टी के अवैध परिवहन व उत्खनन के प्रकरणों में पिछले वित्तीय वर्ष में 18 मामलों पर 3 लाख 59 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया था, वहीं चालू वर्ष में अब तक 04 प्रकरणों में 80 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया है।

खनिज मुरूम के मामले में 2024-25 में कुल 06 प्रकरण दर्ज कर 1 लाख 32 हजार 600 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया, जबकि चालू वर्ष 2025-26 में अब तक 05 प्रकरणों में 49 हजार 800 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया है। चूना पत्थर पर भी कड़ी निगरानी रखते हुए पिछले वित्तीय वर्ष में अवैध परिवहन के 15 और उत्खनन के 04 प्रकरणों में कुल 7 लाख 65 हजार 280 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया। इस वर्ष अब तक 04 प्रकरणों में 1 लाख 27 हजार 200 रूपए अर्थदण्ड वसूला जा चुका है।

क्वार्टज खनिज के अवैध परिवहन का एक प्रकरण भी वर्ष 2024-25 में दर्ज कर 51 हजार 550 रूपए अर्थदण्ड वसूला गया।कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभागीय टीमों को सतत निगरानी और कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी योगेश साहू ने बताया कि अभियान से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में प्रशासनिक कार्यवाही का भय व्याप्त है और जिले में खनिजों के संरक्षण एवं सुव्यवस्थित खनन को सुनिश्चित किया जा रहा है।