Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में BJP की ऐतिहासिक जीत पर सांसद बृजमोहन और MLA मूणत ने जनता-जनार्दन को किया नमन, कहा –

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल और विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव के सह-संयोजक राजेश मूणत ने प्रदेश समेत रायपुर नगर निगम में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए जनता-जनार्दन को नमन किया है। बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत ने कहा कि यह जीत भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक है। कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई, राजधानी के निकाय चुनाव परिणाम ने यह एकदम साफ कर दिया है।

महिला सशक्तीकरण के लिए BJP की प्रतिबद्धता को मिली जन-स्वीकृति

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की जनता में भी एक विश्वास का वातावरण था, सुकून का वातावरण था। राजधानी में पहली महिला महापौर देकर भाजपा को इस बात का अत्यधिक गर्व है कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को जन-स्वीकृति मिली। राजधानी की जनता-जनार्दन को यह पूरा विश्वास है कि श्रीमती चौबे के नेतृत्व में भाजपा के पूर्ववर्ती कार्यकाल में हुए कामों की रक्षा कर उसे सँवारने का काम तेजी से होगा और रायपुर शहर को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित किया जाएगा।

रायपुर में पिछले 15 वर्षों से चला आ रहा कांग्रेस का कुशासन खत्म

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक जीत “अटल विश्वास पत्र” में व्यक्त भाजपा के संकल्पों, मोदी की गारंटी और प्रदेश में विष्णु के सुशासन पर मुहर है। यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है।

BJP की प्रचंड जीत जनता के विश्वास की सुनामी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक राजेश मूणत ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत जनता के विश्वास की सुनामी है जिसमें कांग्रेस के सारे भ्रष्टाचारी बह गए हैं। आज जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि उनका पूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा ने 2023 में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए जो वादा निभाए, उससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ और जनता-जनार्दन ने डबल इंजन की सरकार को पहले लोकसभा में और फिर रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा पर भरोसा जताया। इस डबल इंजन सरकार में आज एक और इंजन लगाकर जनता ने बता दिया है, उनका विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा के शासनकाल मे ही हो सकता है। यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन की जीत है।