Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की हीरक जयंती पर रायपुर में दिसंबर में होगा विश्व जम्बूरी एवं प्रथम आदिवासी रोवर-रेंजर जम्बूरी का ऐतिहासिक आयोजन

नई दिल्ली/रायपुर।  भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर इस वर्ष दिसंबर माह में रायपुर के नवा रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। विश्व जम्बूरी एवं प्रथम आदिवासी रोवर-रेंजर जम्बूरी का यह भव्य आयोजन आदिवासी सभ्यता, संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण एवं प्रचार को समर्पित रहेगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा रायपुर सांसद एवं भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित बैठक में की गई। इस बैठक में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के. के. खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव, राष्ट्रीय निदेशक दर्शना पावसकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि, यह आयोजन अब तक का सबसे वृहद और विशिष्ट जम्बूरी होगा, जिसमें भारत सहित विश्व के कई देशों से लगभग 10,000 स्काउट्स एवं गाइड्स की गरिमामयी उपस्थिति होगी। सात दिवसीय इस आयोजन में प्रतिभागी सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं साहसिक गतिविधियों के माध्यम से अपने अनुभव साझा करेंगे और सीखेंगे।

श्री अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी संस्कृति पर केंद्रित होगा, जिसमें जनजातीय कलाओं, परंपराओं, खानपान, वेशभूषा और जीवनशैली को मंच प्रदान किया जाएगा। साथ ही, नवाचार, नेतृत्व, टीम वर्क, सेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यशालाएँ और प्रदर्शनियाँ भी आयोजित होंगी।

यह आयोजन ना केवल छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर विशेष पहचान देगा, बल्कि आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा।