Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर में किया सामूहिक योगाभ्यास

रायपुर।   11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर भाजपा जिला रायपुर के कार्यालय एकात्म परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत के साथ कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ,सत्यम दुआ, अखबार अली, प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया। आज के योग अभ्यास आयोजन में जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल, पूर्व पार्षद भारती बागल, महामंत्री गीता रेड्डी उपाध्यक्ष नीलू तलमले, संतोष निहाल, मंत्री दिनेश शर्मा, प्रचार प्रसार मंत्री सूरज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संतोष साहू भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में योग के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। सभी को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को रोजाना योग करने की सलाह दी गई।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को इस दिवस के रूप में मान्यता दी थी। तब से हर साल विश्व भर में यह दिवस मनाया जाता है।