Special Story

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुकमा मुठभेड़ पर डिप्टी CM विजय शर्मा बाेले- नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल-स्कूल नहीं बनते, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर भी साधा निशाना

रायपुर- बेमेतरा में हुए सड़क हादसे पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर निशाना साधा है. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे. साथ ही सुकमा में हुए मुठभेड़ पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते. जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं. 

उन्होंने कहा कि बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है. सभी घायल रायपुर के एम्स और नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती हैं. घायलों और उनके परिवारजनों से चर्चा हुई है. मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि जनजागरण की जरूरत है. ड्राइवर को समझाने की जरूरत है. गांव में इस तरह की गाड़ियां आम है. बातचीत और जनजागरण से रास्ता निकलेगा. हादसे में परिवारजनों के लिए सहायता राशि की मदद पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के ध्यान में सारा विषय है. आगे जरूर उन्हें सहायता मिलेगी.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ दौरे पर विजय शर्मा ने कहा कि स्टार प्रचारक जरूर आएंगे. हमारे तरफ से भी अनवरत आ रहे हैं. हम लोगों ने प्रारंभ से लेकर इसे जारी रखा है. कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे.

पूर्व सीएम के प्रचार अभियान पर डिप्टी सीएम ने कहा, कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले भी चुनाव लड़ा था और हार गए थे. बहुत से उनके चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए थे. बहुत अपराधिक कृत्य सामने आए थे. इसलिए जनता ने उन्हें नाकारा था.

सुकमा की मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि सुखद समाचार हो. बातचीत का रास्ता अपनाया जाए. नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते. जल, जंगल, जमीन उनका है वे कहते हैं तो चर्चा कर फाइनल कर लें. ऐसे ही पहल की जा सकती है. वे वीडियो कॉल पर ही बात कर लें. नक्सलियों के लिए पुनर्वास की अच्छी नीति हम लेकर आएंगे, उसकी घोषणा जल्द होगी, जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं.