Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

Shiv Mar 11, 2026 4 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रक्षाबंधन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिले दिव्यांग बच्चे, बांधी राखी और साझा की मुस्कानें

रायपुर।  रक्षाबंधन पर दिव्यांग बच्चों से मिलकर डॉ. रमन सिंह ने मनाया भावनाओं का पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने एग्जैक्ट फाउंडेशन, रूद्री (धमतरी) के दिव्यांग आवासीय विद्यालय से आए नन्हें-मुन्ने बच्चों से निवास कार्यालय में मुलाकात की। बच्चों ने बड़े उत्साह और प्रेम से डॉ. रमन सिंह की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह व्यक्त किया।

डॉ. रमन सिंह ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उनके हाल-चाल पूछे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के लिए रायपुर स्थित वेंकटेश इंटरनेशनल में विशेष रात्रिभोज का आयोजन किया और मिठाइयां वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।

इस मिलन ने पुरानी यादें भी ताज़ा कर दीं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी डॉ. रमन सिंह को एग्जैक्ट फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने 5000 दिनों की राखी बांधकर एक ऐतिहासिक क्षण बनाया था। आज का यह अवसर उस अनूठे रिश्ते का पुनः स्मरण था।

बच्चों के प्रति अपने स्नेह को व्यक्त करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा “इन मासूम चेहरों की मुस्कान और कलाईयों की राखी मेरे जीवन की अमूल्य धरोहर है। ये बच्चे केवल मेरे भाई-बहन नहीं, बल्कि प्रेरणा के स्रोत हैं।”