Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 पर माय भारत, रायपुर द्वारा 25 जनवरी को विशाल युवा मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन

रायपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, रायपुर द्वारा 25 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

यह रैली इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर से प्रारंभ होगी, जिसमें युवाओं, माय भारत स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

माय भारत, रायपुर के उप निदेशक अर्पित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से निष्पक्ष और नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करते हुए “माय भारत – माय वोट” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

साथ ही युवाओं से MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर माय भारत से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए राज्यभर के युवा संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी समूहों और नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।