Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाए जाने पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने भरी हुंकार, कहा- एक बार फिर भाजपा रचेगी इतिहास…

रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव में बनाए गए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी कार्यकर्ता बताया है. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में ऐतिहासिक वोटों से जीत दर्ज करने के बाद एक बार फिर भाजपा इतिहास रचेगी. 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा. अब जनता को एक वोट से दो विधायक चुनने का मौका मिलेगा. सीट पर लगातार आठ बार बृजमोहन अग्रवाल निर्वाचित होते रहे हैं, अब वे सांसद के रूप में उनका प्रतिनिधित्व कर ही रहे हैं.

उन्होंने इसके साथ रायपुर दक्षिण में आज होने वाले कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कहा कि सभी राजनीतिक दल को अपनी गतिविधि संचालित करने का अधिकार है, लेकिन जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा. वहीं भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर कहा कि पूरे देशभर में संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं. चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है. जिला और मंडल के लिए भी नियुक्ति होगी.