Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कवर्धा घटना पर कांग्रेस नेता सुशील आनंद बोले – लोगों में पुलिस का भय नहीं, प्रशासन की लापरवाही से हुई घटना

रायपुर।    प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे. इसे लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, पहले दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक है. इसके बाद कांग्रेसियों से वन टू वन चर्चा भी होगी. कवर्धा में हत्या की आशंका पर गांव वालों ने एक परिवार के घर को आग के हवाले कर दिया. इस मामले में सुशील आनंद ने कहा, यह घटना बेहद दुर्भाग्यजनक है. कवर्धा तो हत्याओं की राजधानी बन गया है.

उन्होंने कहा, गृह मंत्री का जिला होने के बाद भी वहां के लोग खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं. प्रशासन और पुलिस की लापरवाही है. छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में हत्या की घटनाएं बढ़ी है. लगातार इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है. जादू टोना के शक में लोगों को मार दिया जा रहा है. यह प्रशासन की लापरवाही है. जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए. लोगों में पुलिस का भय होना चाहिए.

सीमेंट के दाम में गिरावट को लेकर संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, सीमेंट के दाम इसलिए बढ़ाये गये थे क्योंकि सरकार और कंपनी की सांठगांठ हुई थी. विपक्ष के दबाव बनाने पर रेट कम किया गया है. हम मांग करते हैं कि पूरा पचास रुपये की कटौती होनी चाहिए.