Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वतंत्रता दिवस पर अंगदान करने वालों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित, देखें लिस्ट…

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंगदान करने वालों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा. इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव ने 7 जिलों रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, कोरबा, कांकेर, राजनांदगांव और दुर्ग के कलेक्टर को पत्र लिखा है. इस मौके पर अलग-अलग जिलों के 12 अंगदाताओं के परिजनों का सम्मान किया जाएगा. इसका आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय से जारी किया गया है.

पत्र में लिखा है कि अंगदान एक अत्यंत मानवीय एवं जीवनरक्षक कार्य है, जिसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद व्यक्तियों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है. छत्तीसगढ़ राज्य में अंगदान के प्रति जन-जागरूकता अभी भी अपेक्षाकृत कम है, जिसके कारण इस दिशा में प्रोत्साहन की आवश्यकता है. अंगदान को बढ़ावा देने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह आवश्यक है कि अंगदाताओं के अमूल्य योगदान का सम्मान किया जाए.

कृपया 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) को आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अंगदाताओं के परिजनों को आमंत्रित कर जिला प्रशासन की ओर से सम्मान पत्र/प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. यह सम्मान न केवल उनके महान एवं मानवीय निर्णय का आदर होगा, बल्कि अन्य नागरिकों को भी अंगदान के लिए प्रेरित करेगा. कार्यक्रम को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए.

इन लोगों का होगा सम्मान