Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर PCC चीफ बैज ने कहा – जनता को झूठी उपलब्धियां बता रही भाजपा, क्या महंगाई कम हुई? क्या 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया ?

रायपुर।  मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा सरकार पर हमला बोला. पूरे देश में बीजेपी की प्रेसवार्ता पर बैज ने कहा, भाजपा ने 11 साल की नाकाम उपलब्धियों का झूठ जनता को परोसा है. मोदी जुमले की सरकार चला रहे है. 11 साल में मोदी सरकार हर क्षेत्र में विफल हुई. बैज ने मोदी सरकार के 11 साल पर सवाल उठाया कि क्या पेट्रोल डीजल सस्ते में मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या 500 में सिलिंडर मिल रहा है? क्या अच्छे दिन आ रहे हैं? 2 करोड़ रोजगार दिया क्या ?

दीपक बैज ने कहा, देश का विकास दर 6 % से कम हुआ है. मेक इन इंडिया फेक इन इंडिया साबित हुआ है. मोदी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को डुबाने में लगे हैं. 11 साल में देश की अर्थवग्वस्थ चौपट कर दी है.मोदी सरकार ट्रिलियन इकॉनमी की बात करते हैं, यहां प्रति व्यक्ति आय में भारत कही नहीं है. हंगर जेंडेक्स में भारत 105वें स्थान में है. विकसित भारत बनाम वंचित भारत चल रहा है. देश का 40% हिस्सा चंद लोगों के मुट्ठी में है. क़ानून व्यवस्था ग्यारह साल में पूरी बर्बाद हुई. पहलगाम के हमले से पहले इंटेलिजेंस से इनपुट था, इसके बाद भी केंद्र सरकार वहां सुरक्षा व्यवस्था देने में नाकाम रही. देश पूछता रहा कि इसका जिम्मेदार कौन है. विपक्ष सरकार के साथ था, सेना पर हमको गर्व था, लेकिन व्यापार के लिए ट्रंप की ओर से सीजफायर घोषित किया गया. अमेरिका कौन है जो हस्तक्षेप कर सकता है. इस पर पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं निकला.

बैज ने मोदी सरकार से पूछे ये सवाल

बैज ने कहा, विदेश नीति समाप्त हो गई. हम दुनिया में अलग थलग पड़ते जा रहे हैं. विश्वगुरु के राज में भारतीय नागरिकों को अमेरिका से भारत भेजा गया. चुनाव के वादे पूरे करने में मोदी सरकार विफल रही. बैज ने मोदी सरकार के 11 साल पर सवाल उठाया कि क्या पेट्रोल डीजल सस्ते में मिला? क्या महंगाई कम हुई? क्या 500 में सिलिंडर मिल रहा है? क्या अच्छे दिन आ रहे हैं? 2 करोड़ रोजगार दिया क्या ?