Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नशे के कारोबार की शिकायत करने पर शराब माफिया ने की जमकर पिटाई, शिकायतकर्ता की गुहार पर एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

दुर्ग-   जिले एक बार फिर अवैध नशे का कारोबार करने वाले माफिया अपनी गुंडागर्दी से दहशत फैलाने में लगे हुए हैं. वहीं जिले में अवैध नशे का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है. इस कारोबार से जुड़े अपराधियों के हौसले भी काफी बुलंद है. क्योंकि उनके साथ दुर्ग पुलिस से कुछ सहयोगी उनका अप्रत्यक्ष सहयोग कर रहे हैं. यह आरोप दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से शिकायत करने पहुंचे पीड़ित सुमित भारती और उनके परिवार ने लगाया है.

पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले दुर्ग के पोटिया स्थित कुंदरा पारा वार्ड में शराब गांजे सहित अन्य नशे के कारोबार में पिछले 10 वर्षों से लिप्त सतीश ठाकुर और उनके परिवार का काफी आतंक है. इसके खिलाफ उसने दुर्ग पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी. जिसकी जानकारी थाने के किसी जवान ने सतीश ठाकुर को दे दी. इसके बाद सतीश ठाकुर अपने परिवार के लोग के साथ कल सुमित और उनके परिवार के सदस्यों के ऊपर लाठी-डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में उसका सिर फट गया. जिसका डॉक्टरी मुलाहिजा किया जा चुका है और पीड़ित की बहन के साथ मौके पर छेड़खानी भी की गई है. जिसकी शिकायत लेकर पीड़ित ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला से मुलाकात की. मामले में एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए पद्मनाभपुर थाना प्रभारी को निर्देशित किया है.