Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्रिमंडल विस्तार पर अजय चंद्राकर ने कहा- कैबिनेट अच्छी है, नवाचारी लोग हैं, सब संतुलित है

रायपुर। साय कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाने पर कांग्रेस के निशाने पर आए पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस यह बताए कि भूपेश कैबिनेट में धनेन्द्र साहू और सत्यनारायण शर्मा के साथ क्या व्यवहार किया.

उन्होंने कैबिनेट विस्तार को मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार बताते हुए कहा कि कैबिनेट अच्छी है, नवाचारी लोग हैं, सब संतुलित है. भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने साय मंत्रिमंडल विस्तार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा असंवैधानिक बताए जाने पर कहा कि भूपेश जी सोशल मीडिया की जगह, पार्टी से पता करें. हरियाणा में अपने नेताओं से पूछे वहां 14 मंत्री क्यों हैं.

इसके साथ ही कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों को पपेट (पुतला) करार दिया. उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस की सूची पर भारी बवाल हो रहा है. कांग्रेस में ऐसे लोगों की तलाश है, जिनकी निष्ठा गांधी परिवार से है. कांग्रेस में यह लोग जननायक नहीं, पपेट होते हैं. पपेट गांधी परिवार के लिए सोचते हैं, और काम करते हैं. अभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को पपेट नहीं मिल रहा होगा. जब पपेट मिलेगा तब संगठन विस्तार करेंगे. धर्मांतरण विवाद पर नारायणपुर की युवतियों द्वारा की गई शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच के मामले में अजय चंद्राकर ने आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पार्टी एजेंडे से हटकर इस पर जांच करनी चाहिए. कुछ लोग राजनीति करने के लिए फैब्रिकेटेड शिकायत करवाते हैं. पार्टी मेनिफेस्टों के अनुसार नहीं, निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.