Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा की महतारी वंदन योजना पर कवासी लखमा ने कहा – एक हजार रुपए में गुड़ाखू-चेपटी भी नहीं आता, कांग्रेस एक लाख देगी…

बिलासपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में कवासी लखमा ने एक बार फिर अपने बयान से लोगों की जमकर तालियां बटोरी. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलती है, बीजेपी नाथूराम गोडसे का रास्ता अपनाती है. बीजेपी के महतारी वंदन योजना पर लखमा ने कहा, भाजपा के 1 हजार रुपए में गुड़ाखू और चेपटी भी नहीं आता. कांग्रेस 1 लाख देगी, उसमें चेपटी ही नहीं बंपर आ जाएगा.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए बिलासपुर में आमसभा ली. उनके आने के पहले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. अपने भाषण में पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए भाइयों और बहनों बोलकर सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ईवीएम मशीन का भी मजाक उड़ाया.

लखमा ने कहा कि देश से महंगाई खत्म करने के लिए सिर्फ एक लाइन लिखना है. इसके लिए पूरा किताब लिखने की जरुरत नहीं है. बस देश से जीएसटी खत्म तो महंगाई खत्म हो जाएगी. महतारी वंदन योजना पर तंज कसते हुए लखमा ने कहा कि भाजपा का चश्मा मोटा हो गया है क्या?  एक हजार में ना तो महीने का गुड़ाखू आता है और ना ही बस्तर में चेपटी की बोतत आती है.

मोदी की गारंटी मतलब पत्नी छोड़ने की गारंटी : लखमा

प्रदेश के पूर्व आबकारी मंत्री लखमा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को घेरते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में चेपटी का रेट बढ़ा दिया है. उस राशि से पौवा नहीं बोतल के लिए भी कम पड़ेगा. कांग्रेस एक लाख रुपए की राशि देगी और किसानों का कर्जा माफ कांग्रेस की सरकार करेगी. मोदी की गारंटी पर कवासी लखमा ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी की गारंटी मतलब पत्नी छोड़ने की गारंटी. कांग्रेस से भाजपा में प्रवेश करने वाले कांग्रेसियों को कवासी लखमा ने कचरा कहते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद इन दलबदलू को वापस नहीं लेना है.