Special Story

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

उड़ान योजना और हवाई अड्डों के विस्तार पर संसद की बैठक में उठी चर्चा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रखे सुझाव

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

नई दिल्ली/रायपुर।  रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार…

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल अमेरिका प्रवास पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर।    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल अमेरिका प्रवास और क्वाड के छठवें शिखर सम्मेलन में देश का सशक्त प्रतिनिधित्व करने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व कौशल पर हम सभी देशवासियों को गर्व है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के सफलतम प्रवास और ‘क्वाड’ के छठवें शिखर सम्मेलन में कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने भारत का सशक्त प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर और अधिक रोशन किया है। गौरतलब है कि क्वाड की बैठक ऐसे समय हो रही थी, जब दुनिया तनाव और संघर्षों से घिरी हुई है। ऐसे में साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर ‘क्वाड’ का मिलकर साथ चलना, मानवता के लिए बेहद जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन में हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, शांति, समृद्धि, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई। यह प्रधानमंत्री के ओजस्वी नेतृत्व और कुशल विदेश नीति का ही परिणाम है कि अमेरिका ने भारत से तस्करी किये गए लगभग 300 पुरावशेषों के वापसी को स्वीकृति दी है।