Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुरीले कलमकार 2 अगस्त को, गायकी का रंग बिखेरेंगे पत्रकार

रायपुर। राजधानी के पत्रकारों के लिए शनिवार दो अगस्त को एक संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। सुरीले कलमकार के नाम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मीडिया से जुड़े गायक कलाकार अपनी गायकी का रंग बिखेरेंगे। कार्यक्रम के संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि इस कार्यक्रम में मीडिया से जुड़ा कोई भी साथी अपनी प्रस्तुति दे सकता है। इस कार्यक्रम में शामिल हाेने के लिए पत्रकार मंगलवार 29 जुलाई तक अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन पुरानी बस्ती स्थित छत्तीसगढ़ी दाऊ अग्रवाल समाज के भवन में शाम 6 बजे से किया जाएगा। दाऊ अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल इस आयोजन में विशेष सहयाेगी के रुप में रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में दीपक पांडेय, जगजीत सिंह, मुकेश वर्मा, सुरेश वैष्णव, राहुल सिन्हा, रेणु नंदी और आकांक्षा दुबे महती भूमिका निभा रहे हैं।