Special Story

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

रायपुर में 18 मार्च को लगेगी डाक अदालत, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा समाधान

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आंगनबाड़ियों का नियमित निरीक्षण करें अधिकारी : श्रीमती राजवाड़े

रायपुर।  महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आज अपने प्रभार जिले सक्ती के कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में प्रथम समीक्षा बैठक ली। उन्होंने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के निर्देश दिए।

श्रीमती राजवाड़े ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पोषण आहार वितरण का नियमित निरीक्षण करने तथा बच्चों और गर्भवती माताओं को उचित पोषण आहार देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह आंगनबाड़ी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगी, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

श्रीमती राजवाड़े ने राजस्व कार्यों को दुरुस्त करने तथा स्कूलों में बच्चों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्माण की जानकारी लेते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वे और निरीक्षण कर जरुरतमंद लोगों को प्राथमिकता देते हुए उनसे आवास निर्माण का कार्य कराएं। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैण्ड पम्प सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी सप्लाई नहीं होने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।