Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से नई दिल्ली में इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने की मुलाकात

रायपुर-     छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन से उनके दो दिवसीय नई दिल्ली के प्रवास के दौरान आज सबेरे इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।

मंत्री श्री देवांगन ने छत्तीसगढ़ राज्य में अधिक से अधिक निवेश करने बनाई जा रही नई उद्योग नीति के संबंध में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा की प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन मे प्रमुख लक्ष्य है की बेहतर उद्योग नीति तैयार हो, ताकि देश और विदेशों के अलग अलग सेक्टर के छोटे-बड़े उद्योग प्रदेश में लग सके। जितने नए उद्योग स्थापित होंगे, उतने ही रोज़गार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसके लिए आप सभी उद्योगपतियों के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ वन, कृषि और खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है। इससे संबंधित उद्योग और उसका व्यापार प्रदेश को विकास गति पर बड़ी तेजी से पंख प्रदान करेगी। विशेष कर ऐसे उत्पाद जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग है, उन सेक्टर में नए उद्योग लगाने की आवश्यकता है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा की सभी सेक्टर में नए उद्योगों के लिए सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग की जाएगी। इस अवसर पर आईसीसी के जनरल सेक्रेटरी नितिन पंगोत्रा, कोऑर्डिनेटर अतुल आर दयाल, ऑटो पार्ट्स इंडस्ट्री के अमित गर्ग, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के इंटरप्रोन्योर राजेश धर शर्मा, कोरबा के प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, मंत्री के विशेष सहायक भागवत जयसवाल भी उपस्थित थे।