Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सुशासन तिहार से नदारद रहे अधिकारी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ में आज से सुशासन तिहार की शुरुआत हो गई है. इस बीच बिलासपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत चल रहे कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की एक अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है. बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने सकरी परियोजना की सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना अधिकारी) अनुराधा आर्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

जानकारी के अनुसार, सीडीपीओ अनुराधा आर्य की ड्यूटी तखतपुर विकासखंड के काठाकोनी पेण्डारी क्लस्टर में प्रभारी अधिकारी के रूप में लगाई गई थी. लेकिन निरीक्षण के दौरान वे सोमवार सुबह 10 बजे ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित पाई गईं. कलेक्टर ने इसे शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता मानते हुए सख्त रुख अपनाया है.

जारी नोटिस में कहा गया है कि शासकीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं गैरजिम्मेदाराना व्यवहार सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है. कलेक्टर ने अनुराधा आर्य को समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में जवाब प्राप्त नहीं होता है तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी.