राजधानी में नर्सिंग स्टाफ की घर में घुसकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश…..मचा हड़कंप
रायपुर। राजधानी रायपुर में एक नर्सिंग स्टाफ की हत्या की खबर के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ की रहने वाली युवती रायपुर में रहकर नर्सिंग का काम कर रही थी। जिसकी खून से लथपथ लाश आज घर के कमरें में मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गयी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
हत्या की ये वारदात रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ निवासी 23 वर्षीय प्रियंका दास रायपुर के एक प्राइवेट हास्पिटल में नर्सिंग स्टाफ थी। आज सुबह जब उसकी सहकर्मियों ने उसके मोबाइल पर काॅल किया तो कोई जवाब नही मिला। इसके बाद साथी कर्मचारी जब कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था।
किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, तो प्रियंका खून से सनी हालत में मृत पड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुुंची। पुलिस की जांच में मृतिका के सीने पर चोट के निशान के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। नर्सिंग स्टाफ प्रियंका दास की हत्या किसने की ? हत्या की वजह क्या थी ? इन सारे बिंदुओं पर पुलिस अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।






