Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एनटीपीसी सीपत के सीएसआर कार्यों को नई गति, ₹6.25 करोड़ के विकास कार्यों का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू उद्घाटन-भूमिपूजन

रायपुर। परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से एनटीपीसी सीपत द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत लगभग ₹6.25 करोड़ की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित कार्यक्रम में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में ₹4.53 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जबकि ₹1.72 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा सांसद बिलासपुर तोखन साहू ने उद्घाटन एवं भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

एनटीपीसी सीपत के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों—कर्रा, सीपत, गतौरा, रलिया, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक और दर्राभाटा—में 12 विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनका उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही चार नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्यों में आधारभूत संरचना का विकास, तालाबों का पुनरुद्धार तथा शिक्षा संबंधी सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मजबूत नींव मिल रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ स्थित एनटीपीसी सीपत देश के कई राज्यों को बिजली आपूर्ति कर रही है और निर्माणाधीन 800 मेगावाट परियोजना के पूर्ण होने के बाद इसकी राष्ट्रीय भूमिका और सशक्त होगी।

विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में एनटीपीसी सीपत की भूमिका सराहनीय है, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सीएसआर कार्यों को ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी और जनपद अध्यक्ष सरस्वती देवी ने भी अपने विचार रखते हुए एनटीपीसी सीपत के सामाजिक विकास कार्यों की प्रशंसा की और कौशल विकास व सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय ने एनटीपीसी सीपत की सीएसआर गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं मीडिया का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारी, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।