Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जर्जर सड़कों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन… जहां-जहां गड्ढे वहां-वहां लगाया बेशरम के पौधे, आंदोलन की दी चेतावनी 

नारायणपुर। शहर की खस्ताहाल सडकों और जालनेवा गड्ढों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) ने अनोखा और प्रतीकात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर शहर की सड़कों में जगह-जगह बने विशाल गड्ढों में ‘बेशरम के पौधे’ लगाकर शासन-प्रशासन की उदासीनता पर तीखा तंज कसा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को कमल का फूल भेंट किया. साथ ही “हमारी भूल, कमल का फूल” का नारा भी जमकर लगाया. 

आए दिन सड़क दुर्घटनाएं, आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष और पार्षद विजय सलाम ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, नारायणपुर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है. माइंस के सैकड़ों भारी वाहनों की आवाजाही से नारायणपुर नगर समेत ओरछा, कोंडागांव और अंतागढ़ मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. इसलिए आज सड़क के गड्ढों में ‘बेशरम का पौधा’ लगाकर शासन और प्रशासन को नींद से जगाने का प्रयास किया गया है. चेतवानी देते हुए विजय ने कहा कि अगर जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं हुई, तो एनएसयूआई चरणबद्ध आंदोलन पर उतरेगी.

गौरतलब है कि खनिज परिवहन में लगे ओवरलोड वाहनों के कारण जिले की अधिकांश सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है, जिससे न सिर्फ आम नागरिकों को परेशानी हो रही है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी गंभीर संकट में है.