Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, नकली दवाइयों के कारोबारियों से सांठगाठ का लगाया आरोप

रायपुर। एनएसयूआई ने आज तहसील कार्यालय परिसर में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम के खिलाफ प्रदर्शन किया। NSUI का आरोप है कि असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम को टैन कैफे में नकली दवाइयों के कारोबारियों के साथ कथित तौर पर सांठ-गांठ करते हुए देखा गया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एनएसयूआई का कहना है कि इतने गंभीर आरोप और सबूत सामने आने के बावजूद अब तक उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के नेताओं ने भ्रष्टाचार और नकली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की। एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि नकली दवाइयों का व्यापार सीधे तौर पर आम जनता की जान से खिलवाड़ है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एनएसयूआई नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर संजय नेताम को पांच लाख रुपये नकद देने की पेशकश करते हुए कहा कि वे रिश्वतखोरी और दवा माफियाओं से कथित सांठ-गांठ पूरी तरह छोड़ दें। साथ ही यह भी कहा गया कि जरूरत पड़ने पर संगठन की ओर से हर महीने पचास हजार रुपये अलग से देने को भी तैयार हैं, लेकिन नकली दवाइयों की सप्लाई और अवैध कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।