Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कल्याण कॉलेज में NSUI का हंगामा, महिला सफाई कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

दुर्ग। भिलाई सेक्टर-6 स्थित कल्याण कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भारी प्रदर्शन और हंगामा किया। चार महीने पहले कॉलेज से निकाली गई महिला सफाईकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज के आरोपों को लेकर कार्यकर्ता अचानक कॉलेज पहुंचे और सीधे प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा के चेंबर में घुस गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल को जूतों की माला पहनाने की कोशिश की और चेंबर में रखे कई दस्तावेजो को हवा में उछाल दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निकाली गई महिला सफाईकर्मियों ने कई बार अपनी शिकायतें कॉलेज प्रशासन को दी, लेकिन लगातार उनकी अनदेखी की गई। उनका कहना है कि प्रिंसिपल द्वारा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हुई। इसी को लेकर कार्यकर्ता उग्र हो गए और चेंबर के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे की सूचना मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को प्रिंसिपल के चेंबर से बाहर निकाला। हालांकि बाहर आने के बाद भी कार्यकर्ता वहीं बैठ गए और प्रिंसिपल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे ।

प्रिंसिपल ने सभी आरोपों को बताया झूठा

इधर प्रिंसिपल डॉ. विनय शर्मा ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि सफाई कर्मचारियों से किसी भी तरह का अभद्र व्यवहार उनके द्वारा नहीं किया गया है। उन्होंने एनएसयूआई के इस व्यवहार को अनुचित बताते हुए कहा कि चेंबर में रखे महत्वपूर्ण एग्जाम फॉर्म तक फेंक दिए गए, जो गलत है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मामले की जांच जारी है।