Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अब डोंगरगढ़ में भी ठहरेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, सांसद संतोष पांडेय ने छत्तीसगढ़ वासियों को दी शुभकामनाएं, PM मोदी और रेलमंत्री का जताया आभार

रायपुर- नागपुर से रायपुर के रास्ते बिलासपुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रेलवे ने डोंगरगढ़ में इस ट्रेन के ठहराव को मंजूरी दे दी है. अब तक वंदेभारत का ठहराव रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया में ही होता था. इन स्टेशनों पर ठहराव के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाती थी. बता दें कि इसके लिए राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडेय ने रेल मंत्री अश्वनी वैषणव से पत्र लिखकर मांग की थी.

डोगरगढ़ में वंदेभारत ट्रेन के ठहराव को लेकर रेल मंत्रालय का पत्र प्राप्त होने के बाद सांसद पांडेय ने इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं दी है. सांसद ने बताया है कि गत माह संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मां बम्लेश्वरी की धरा डोंगरगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के लिए निरंतर निवेदन किया था.

बता दें कि डोंगरगढ़ के उन्नयन और विकास के लिए पर्यटन विभाग से प्रसाद योजना के तहत 45 करोड़ रुपए की लागत के कार्य प्रगति पर है. डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी तीर्थ के अतिरिक्त भगवान बुद्ध का तीर्थ प्रज्ञागिरि और आचार्य विद्यासागर की कर्मस्थली चंद्रगिरि तीर्थस्थल है, वंदे भारत ट्रेन क्रमांक 20825/26 के डोंगरगढ़ में ठहराव के लिए सांसद पांडेय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है.